Uncategorized
शिव जयंती महोत्सव @ सावनेर
Uncategorized
मीडिया स्नेह मिलन
Uncategorized
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस @ सावनेर
brahmakumaris saoner
Sarswat Central Public school – Savner
शिक्षक समाज के शिल्पकार होते है -भगवान भाई
सावनेर 30 अक्तूबर
बिगड़ती परिस्थिति को देखते हुए समाज को सुधारने की बहुत आवश्यकता हैं । शिक्षक वही है जो अपने जीवन की धारणाओं से दूसरों को शिक्षा देता है । स्वयं की धारणाओं से वाणी, कर्म, व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार आ जाता है। शिक्षक शिल्पकार है आदर्श शिक्षक आदर्श समाज का निर्माण कर सकता है | उक्त उदगार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू से पधारे हुए बी के भगवान भाई जी ने कहे | वे सारस्वत सेंट्रल पब्लिक स्कुल , अजनी के शिक्षक को नैतिक शिक्षा वर्तमान में महत्व और बच्चो को संस्कारित बनाने का शिक्षक की भूमिका विषय पर बोल रहे थे |
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हाव भाव उठना, बोलना, चलना, व्यवहार करना इन बातो का असर भी बच्चों के जीवन में पडता है । उन्होंने कहा कि अब समाज को शिक्षित करने व शिक्षा देने के स्वरूप को बदलने की आवश्यकता है | उन्होंने कहा कि एक दीपक से पूरा कमरा प्रकाशमान होता है तो क्या पूरे जिले को मूल्य निष्ठ शिक्षा से प्रकाशित हम सब मिलकर नहीं कर सकते हैं? अब आवश्यकता है सेवाभाव की । उन्होंने कहा कि स्वयं के आचारण से शिक्षा देने की आवश्यकता है | आचरण की शिक्षा जबान में भी तेज होती है ।
प्रिंसीपल शिमला सिंह जी ने कहा कि परिवर्तन करने की जिम्मेवारी शिक्षकों की है, शिक्षकों को स्वयं को आचरण पर ध्यान देने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ तनाव मुक्त रहने की भी आवश्यकता है । उन्हेांने बह्मकुमारी द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की सराहना की ।
डायरेक्टर योगेश्वर सिंह जी ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि वर्तमान में आदर्श शिक्षक को कि आवश्यकता है जो समाज का अंधकार मिटा सके |
बी के विनोद भाई जी ने ब्रह्माकुमारी सस्था का परिचय देते हुए कहा यह सस्था अन्तराष्ट्रीय सस्था है जहा स्वयम का परिचय , परमात्मा का परिचय संसार चक्र का ज्ञान दिया जाता है और कहा कि इस ज्ञान द्वारा आपसी भाईचारा, मानवी मूल्य आते |
कार्यक्रम में बी के महेश भाई , सभी शिक्षक स्टाफ मेम्बर्स भी उपस्थित थे |
कार्यक्रम के अंत में मेडिटेशन भी कराया गया |
-
brahmakumaris saoner3 years agoNew Year Celebrations @ Saoner
-
Uncategorized3 years agoभट्टी
-
brahmakumaris saoner3 years agoSarswat Central Public school – Savner
-
Uncategorized2 years agoअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस @ सावनेर
-
brahmakumaris saoner3 years agoदिवाली उत्सव @ सावनेर
-
Uncategorized2 years ago
मीडिया स्नेह मिलन
-
brahmakumaris saoner2 years agoरजत जयंती समारोह
-
brahmakumaris saoner12 months agoरक्षाबंधन

































