Press News
खुशियों का बिग बाज़ार – वाह जिन्दगी वाह !!!
brahmakumaris saoner
चैतन्य नवदूर्गा दर्शन @ सावनेर
चैतन्य नवदूर्गा दर्शन @ सावनेर
आदी शक्ति की चिरतीत महिमा की गरिमा भारत वर्ष के गौरव गाथाओ मे सर्वप्रथम स्थान लेती है इन देवियों के कर्तव्य के यादगार मे हर वर्ष नवरात्रि का पावन पर्व बहुत श्रद्धा भावना से मनाया जाता है इसी पर्व पर ब्रह्माकुमारी सावनेर की और से आती सुंदर नयनरम्य आकर्षणमय चैतन्य नवदुर्गा झांकी का आयोजन किया गया था
यह कार्यक्रम 8 दिनों तक चलता रहा जिसमे तहसील सावनेर के अंतर्गत सभी आजू बाजू वाले गावों के भाविक भक्तों ने लाभ लिया आखरी दिन सभी भक्तों को महाप्रसाद दिया गया
https://youtube.com/shorts/5XEjt2mOiaE
brahmakumaris saoner
शिव जयंती महोत्सव @ सावनेर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मे ज्योतिर्लिंग दर्शन
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सावनेर मे शहर के सभी मंदिरो के संचालको द्वारा उद्घाटन तथा दीप प्रज्वलन किया गया तथा शिव ध्वजारोहण के साथ ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर का भव्य उद्घाटन केंद्र संचालिका राजीवनी ब्रह्मकुमारी सुरेखा दीदी के हाथो हुआ शिवरात्री का अध्यात्मिक रहस्यमय वक्तव्य किया गया.
प्रमुख अतिथी एडवोकेट चंद्रशेखर बरेठिया द्वारा भी मार्गदर्शन किया गया कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भगवान का परिचय लघु नाटिका सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिस मे बच्चों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया व द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन लेकर उपस्थितो ने पूजा की कार्यक्रम मे मंदिर समिती के तुषार उमाटे, डॉक्टर नितीन पोटोडे, विनोद राऊत, चुडामन कछवाह, राजेश भारद्वाज, अरविंद इंगेवार, शंकर आगलावे, विवेक धावले, किशोर घोडसे, तेजराम बोरेकर, गुलाब टेकाडे तथा अन्य लोग उपस्थित थे…..
https://youtube.com/shorts/PsE6gtbT6BA?feature=share
brahmakumaris saoner
शिक्षक दिवस – शिक्षकों का स्नेह मिलन
कल 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र सावनेर में “शिक्षाविद स्नेह मिलन समारोह” का आयोजन किया गया था ….श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना के लिए नैतिक, चारित्रिक और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आज जरूरत है इसके लिए स्वयं परमशिक्षक इस धरा पर अवतरित होकर मानव जीवन को दिव्य बनाने का कार्य कर रहे हैं उक्त पंक्तियां सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी सुरेखा दीदी ने कार्यक्रम में कहे .सावनेर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ममता अग्रवाल ने कहा कि माता-पिता के बाद एक शिक्षक ही होता है . जो बच्चे की हर जीवन के मोड़ पर हमेशा उसकी भलाई ही चाहता है.. उसकी तरक्की पर खुश होता है, अच्छी सलाह देता है….. टीचर के लिए उसका स्कूल एक तीर्थ के समान ही होता है . भिकुलाल चांडक विद्यालय केळवद के प्राचार्य किशोर जी चौधरी ने काहा शासन ने गवर्नमेंट , प्रायव्हेट स्कूलों का अंतर मिटाना चाहिए तभी हमारा भारत सशक्त बन सकता हैं….. अंत में 10-12रिटायर्ड टीचर्स का श्रीफळ , ईश्वरीय सौगा त देकर सन्मान किया गया…..
सभी टीचर्स को ईश्वरीय सौगात और प्रसाद भी दिया गया . कार्यक्रम में करीब करीब 50 टीचर्स ने लाभ लिया…..
-
Uncategorized3 years agoअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस @ सावनेर
-
Uncategorized3 years ago
शिव जयंती महोत्सव @ सावनेर
-
Uncategorized3 years ago
मीडिया स्नेह मिलन
-
brahmakumaris saoner2 years agoरजत जयंती समारोह
-
brahmakumaris saoner1 year agoरक्षाबंधन
-
brahmakumaris saoner2 years agoसम्मान समारोह
-
brahmakumaris saoner1 year agoनशा मुक्ति भारत अभियान
-
brahmakumaris saoner1 year agoचैतन्य नवदुर्गा दर्शन














































