News
बच्चो ने लिया व्यसनमुक्ति का संकल्प
सावनेर महाराष्ट्र शासन व् शालेय शिक्षण विभाग ने सम्पूर्ण महाराष्ट्र में सभी शैक्षणिक संस्था में तम्बाखू मुक्त शपथ लेने के उद्धेश से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र सावनेर व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के ब्रहाम्कुमारी प्रियंका बहन ने अपने वक्तव्य में बताया की ३१ मई जागतिक तम्बाखू विरोधी दिवस मनाया जाता है , तम्बाखू सेवन ये जागतिक समस्या तो है ही साथ साथ इससे मुख का कैंसर भी होता है| इसके मरीज भारत और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दिखाई देते है.
ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने बताया की तम्बाखू का सेवन बच्चो को बचपन से ही लग जाता है इसलिए सभी स्कूल तम्बाखू मुक्त होना बहुत जरुरी है | महाराष्ट्र राज्य की १ लाख ९ हज़ार स्कूल से करीब १३ हज़ार स्कूल व्यसनमुक्त हुई है |
“तम्बाखू मुक्ति की शपथ ” भालेराव हायस्कूल सावनेर में बड़ी संख्या में ली गई . कार्यक्रम में स्कूल के मुख्याध्यापक व्ही . एम . पहाड़े सर , देशमुख सर व सभी टीचर वर्ग स्कूल के ग्राउंड में उपस्थित थे और अंत में नारे भी लगाये गए .
brahmakumaris saoner
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
नारी केवल एक शरीर नहीं, बल्कि वह शक्ति, शांति, प्रेम और करुणा का साकार रूप है। एक नारी ही परिवार, समाज और विश्व में संस्कारों का बीज बोती है।
ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने समझाया की जब नारी अपनी आत्मिक शक्ति को पहचानती है, तब वह केवल अपने जीवन को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को बदलने की शक्ति रखती है। नारी केवल एक शरीर नहीं, बल्कि वह शक्ति, शांति, प्रेम और करुणा का साकार रूप है। एक नारी ही परिवार, समाज और विश्व में संस्कारों का बीज बोती है।आज आवश्यकता है कि हर महिला अपने अंदर की आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करे। जब नारी अपने वास्तविक स्वरूप — शांति, प्रेम और शक्ति की आत्मा — को पहचान लेती है, तब वह हर परिस्थिति में दृढ़ रह सकती है।
आइए इस महिला दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने जीवन में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिकता और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर समाज को एक सुंदर दिशा देंगे।
याद रखें —
“सशक्त नारी ही सशक्त समाज और सशक्त विश्व का निर्माण करती है।”
brahmakumaris saoner
नशा मुक्ति भारत अभियान
ओम शांति
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र सावनेर के द्वारा विनोबा महाविद्यालय तेलकामठी तहसील सावनेर जिला नागपुर में बच्चों के लिए नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत अवेयरनेस सेशन का आयोजन आज दी 8/9/25 को किया गया
समय सुबह 7.30 से 8.30
कक्षा 5 से 12 के बच्चे इसमें शामिल थे
स्कूल के हेड मास्टर रमा बौचरे इनके मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ
बी के प्रियंका ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि
आज मानव नशे की लत में जकड़कर शांति, स्वास्थ्य और सुख को खो बैठी है। नशा चाहे शराब का हो, तम्बाकू का, नशे वाली दवाइयों का हो या मोबाइल, गुस्से और लालच का – हर प्रकार का नशा आत्मा को कमजोर करता है और जीवन को अंधकारमय बना देता है।
नशा हमारे
शरीर को रोगी और कमजोर बना देता है।
परिवार में तनाव, झगड़े और अशांति का कारण बनता है।
समाज में अपराध और अनैतिकता को जन्म देता है।
आत्मा की शक्ति और जीवन की गरिमा को नष्ट करता है।
उपस्थित सभी बच्चों से, शिक्षकों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई….
brahmakumaris saoner
रक्षाबंधन
-
brahmakumaris saoner3 years agoNew Year Celebrations @ Saoner
-
Uncategorized2 years agoअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस @ सावनेर
-
Uncategorized2 years ago
शिव जयंती महोत्सव @ सावनेर
-
Uncategorized2 years ago
मीडिया स्नेह मिलन
-
brahmakumaris saoner2 years agoरजत जयंती समारोह
-
brahmakumaris saoner1 year agoरक्षाबंधन
-
brahmakumaris saoner2 years agoसम्मान समारोह
-
brahmakumaris saoner1 year agoनशा मुक्ति भारत अभियान





















