News
२५ अगस्त – दादी प्रकाशमणि जी स्मृति दिवस – वृक्षारोपण
आज २५ अगस्त दादी प्रकाशमणि जी के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष में सावनेर तहसील में साईं मंदिर के परिसर में ब्रह्मकुमारिज सावनेर एवं दैनिक भास्कर इनके संयुक्त विद्यमान से वृक्षारोपण का कार्यक्रम लिया गया
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष रम्भाओ जी मोवाड़े , सेवाकेंद्र संचालिका बी के सुरेखा दीदीजी , प्रशांत ठाकुर (शहर कांग्रेस कमेटी , सचिव ) चूडामन जी धुंडे , बी के सुनीता दीदी उपस्थित थे .
सुरेखा दीदी ने कहा की पेड़ सदियों से हमें केवल देने का कार्य करते आये है और हम केवल लेते आये है | आज हमारे असंतुलित जीवन के कारन ही प्रकर्ति का संतुलन बिगड़ गया है | आज हमें अपनी अगली पीढ़ी को अगर बचाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है | पेड़ हमें अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज प्रदान करते है और वो है ऑक्षिजन , जिसके बिना हम जीवित भी नहीं रह सकते | इस तरह से पेड़ पौधों का महत्त्व समजाया | उपस्थित लोगों को प्रसाद भी दिया गया |
brahmakumaris saoner
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
नारी केवल एक शरीर नहीं, बल्कि वह शक्ति, शांति, प्रेम और करुणा का साकार रूप है। एक नारी ही परिवार, समाज और विश्व में संस्कारों का बीज बोती है।
ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने समझाया की जब नारी अपनी आत्मिक शक्ति को पहचानती है, तब वह केवल अपने जीवन को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को बदलने की शक्ति रखती है। नारी केवल एक शरीर नहीं, बल्कि वह शक्ति, शांति, प्रेम और करुणा का साकार रूप है। एक नारी ही परिवार, समाज और विश्व में संस्कारों का बीज बोती है।आज आवश्यकता है कि हर महिला अपने अंदर की आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करे। जब नारी अपने वास्तविक स्वरूप — शांति, प्रेम और शक्ति की आत्मा — को पहचान लेती है, तब वह हर परिस्थिति में दृढ़ रह सकती है।
आइए इस महिला दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने जीवन में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिकता और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर समाज को एक सुंदर दिशा देंगे।
याद रखें —
“सशक्त नारी ही सशक्त समाज और सशक्त विश्व का निर्माण करती है।”
brahmakumaris saoner
नशा मुक्ति भारत अभियान
ओम शांति
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र सावनेर के द्वारा विनोबा महाविद्यालय तेलकामठी तहसील सावनेर जिला नागपुर में बच्चों के लिए नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत अवेयरनेस सेशन का आयोजन आज दी 8/9/25 को किया गया
समय सुबह 7.30 से 8.30
कक्षा 5 से 12 के बच्चे इसमें शामिल थे
स्कूल के हेड मास्टर रमा बौचरे इनके मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ
बी के प्रियंका ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि
आज मानव नशे की लत में जकड़कर शांति, स्वास्थ्य और सुख को खो बैठी है। नशा चाहे शराब का हो, तम्बाकू का, नशे वाली दवाइयों का हो या मोबाइल, गुस्से और लालच का – हर प्रकार का नशा आत्मा को कमजोर करता है और जीवन को अंधकारमय बना देता है।
नशा हमारे
शरीर को रोगी और कमजोर बना देता है।
परिवार में तनाव, झगड़े और अशांति का कारण बनता है।
समाज में अपराध और अनैतिकता को जन्म देता है।
आत्मा की शक्ति और जीवन की गरिमा को नष्ट करता है।
उपस्थित सभी बच्चों से, शिक्षकों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई….
brahmakumaris saoner
रक्षाबंधन
-
Uncategorized3 years agoअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस @ सावनेर
-
Uncategorized3 years ago
शिव जयंती महोत्सव @ सावनेर
-
Uncategorized3 years ago
मीडिया स्नेह मिलन
-
brahmakumaris saoner2 years agoरजत जयंती समारोह
-
brahmakumaris saoner1 year agoरक्षाबंधन
-
brahmakumaris saoner2 years agoसम्मान समारोह
-
brahmakumaris saoner1 year agoनशा मुक्ति भारत अभियान
-
brahmakumaris saoner1 year agoचैतन्य नवदुर्गा दर्शन























