brahmakumaris saoner
विश्व पर्यावरण दिवस
सावनेर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र सावनेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सावनेर प्रजापती ब्रम्ह कुमारी केन्द्र की संचालीका सुरेखा दिदीने समुचे विश्वको पर्यावरण दिन को मनाने की आवश्यकता क्यों पड रही है।पर्यावरण को हम ही बहोत बडा नुकसान पहुचा रहे है.जीससे नैसर्गिक संतुन काफी हद तक प्रभावित हो रहा है.अनायस ही बारिश होने लगती है,तो कही तेज धुप,कही भयंकर शीत लहर तो कही कुछभी नही ऐसा सब पर्यावरणके असंतुलन के कारण ही हो रहा है.और पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने हेतू हमे हर वर्ष एक पेड लगाकर उसकी देखभाल जरुर करणी चाहीये.इंन्सानको जीनेके लीये आँक्सीजनकी आवश्यकता होती है और कार्बनडाय आँक्साईड को आँक्सीजनमे रुपांतर करणेवाले तुलसी, पीपल, बड,नीम हमे चौबीसों घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति करते हैं, इसलिए आज हम सभी को इस विशेष दिन पर कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर केंद्र के साधक मौजूद थे।
इस अवसर पर तुलसी,गीलोय,नीम,आवला आदी औषधीयुक्त गुणकारी पेड़ बांटे और लगाए गए।
brahmakumaris saoner
आत्म प्रकाश भाईजी भट्टी
सावनेर में आत्म प्रकाश भाई जी की 3 दिन की भट्टी का शुभारंभ 25 अप्रैल शनिवार को हुआ
सावनेर सेवा केंद्र पर नजदीक के सभी गांव गांव से भाई-बहन इस भट्टी में जुड़े
उनकी आत्मिक उन्नति के लिए सेवा केंद्र संचालिका आदरणीय सुरेखा दीदी ने ये भट्टी आयोजित की
भट्टी मे भाईजी ने इससे होने वाले लाभ वर्णन किया उन्होंने कहा
“भट्टी” नाम क्यों?
जैसे सोना आग में तपकर शुद्ध होता है,
वैसे ही भट्टी में व्यक्ति अपने:
- पुराने संस्कार
- नकारात्मक विचार
को बदलकर खुद को आध्यात्मिक रूप से शुद्ध करता है।
भट्टी में क्या किया जाता है?
- नियमित ध्यान (Meditation)
- मुरली सुनना (ज्ञान की क्लास)
- मौन (Silence) का अभ्यास
- आत्म-चिंतन और स्व-परिवर्तन
brahmakumaris saoner
सम्मान
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को 100 साल पूरे होने के उपलक्ष मे उनके मण्डल ने एक भव्य रैली का नियोजन किया है जिसमे अलग अलग गाव से भजन मण्डल आए हुए थे
उसी रैली मे ब्रह्माकुमारिज सावनेर सेवाकेन्द्र की भी कलश यात्रा का सहभाग था तद पश्चात इस भव्य रैली का समापन सावनेर के प्रसंग हाल मे हूवा जहा सावनेर सेवाकेन्द्र की संचालिका आदरणीय सुरेखा दीदी का Rashtriya Swayamsevak Sangh (आरएसएस) द्वारा सम्मान किया गया।
यह कार्यक्रम सावनेर के प्रसंग सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके समाजसेवा, समर्पण और सेवा कार्यों को सम्मानित करते हुए उन्हें भारत माता की मूर्ति, सम्मान चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर नवाजा गया।
अपने संबोधन में सुरेखा दीदी ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने बताया कि आरएसएस का अर्थ ही संगठन है, जो समाज को जोड़कर राष्ट्र निर्माण
की दिशा में कार्य करता है।
brahmakumaris saoner
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
नारी केवल एक शरीर नहीं, बल्कि वह शक्ति, शांति, प्रेम और करुणा का साकार रूप है। एक नारी ही परिवार, समाज और विश्व में संस्कारों का बीज बोती है।
ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने समझाया की जब नारी अपनी आत्मिक शक्ति को पहचानती है, तब वह केवल अपने जीवन को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को बदलने की शक्ति रखती है। नारी केवल एक शरीर नहीं, बल्कि वह शक्ति, शांति, प्रेम और करुणा का साकार रूप है। एक नारी ही परिवार, समाज और विश्व में संस्कारों का बीज बोती है।आज आवश्यकता है कि हर महिला अपने अंदर की आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करे। जब नारी अपने वास्तविक स्वरूप — शांति, प्रेम और शक्ति की आत्मा — को पहचान लेती है, तब वह हर परिस्थिति में दृढ़ रह सकती है।
आइए इस महिला दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने जीवन में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिकता और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर समाज को एक सुंदर दिशा देंगे।
याद रखें —
“सशक्त नारी ही सशक्त समाज और सशक्त विश्व का निर्माण करती है।”
-
brahmakumaris saoner3 years agoNew Year Celebrations @ Saoner
-
Uncategorized3 years agoभट्टी
-
brahmakumaris saoner3 years agoSarswat Central Public school – Savner
-
Uncategorized2 years agoअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस @ सावनेर
-
brahmakumaris saoner3 years agoदिवाली उत्सव @ सावनेर
-
Uncategorized2 years ago
शिव जयंती महोत्सव @ सावनेर
-
Uncategorized2 years ago
मीडिया स्नेह मिलन
-
brahmakumaris saoner2 years agoरजत जयंती समारोह



























