Connect with us

brahmakumaris saoner

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्षा बंधन

Published

on

brahmakumaris saoner

चैतन्य नवदुर्गा दर्शन

Published

on

By

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेन्द्र सावनेर आणि सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव पंचकमेटी, चिचपुरा सावनेर इनके संयुक्त विद्यामाने  चैतन्य नवदुर्गा दर्शन झांकी का आयोजन कल दी . 25/09/25 को शाम 6.00 बजे किया गया था .

कार्यक्रम मे झांकी का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया गया ..

देवी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या मे भाविक भक्त उपस्थित रहे..  सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा की यह देवीया शिव की शक्तीया है, जिन्होंने अपने जीवन मे शिव जी के साथ बुद्धि की तार जोड़कर शिव जी से वरदान प्राप्त किया और असुरों का संघार किया ..

आगे बताते हुए कहा की नवरात्रि केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि आत्मिक शक्ति जागरण का अवसर है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जीवन में हर असुर अर्थात् विकारों – काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार – पर विजय प्राप्त करना ही सच्चा दुर्गा बनना है।

नवरात्रि केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि आत्मिक शक्ति जागरण का अवसर है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जीवन में हर असुर अर्थात् विकारों – काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार – पर विजय प्राप्त करना ही सच्चा दुर्गा बनना है।

कमेटी के अध्यक्ष भ्राता अरविन्द जी इंगेवार , उपाध्यक्ष भ्राता दशरथ बनकर इन्होंने सभी ब्रह्माकुमारी सदस्यों का हार पहनाकर स्वागत किया अंत मे सभी को प्रसाद वितरण किया गया

 

Continue Reading

brahmakumaris saoner

नशा मुक्ति भारत अभियान

Published

on

By

ओम शांति
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र सावनेर के द्वारा विनोबा महाविद्यालय तेलकामठी तहसील सावनेर जिला नागपुर में बच्चों के लिए नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत अवेयरनेस सेशन का आयोजन आज दी 8/9/25 को  किया गया
समय सुबह 7.30 से 8.30
कक्षा 5 से 12 के बच्चे इसमें शामिल थे
स्कूल के हेड मास्टर रमा बौचरे इनके मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ
बी के प्रियंका ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि

आज मानव नशे की लत में जकड़कर शांति, स्वास्थ्य और सुख को खो बैठी है। नशा चाहे शराब का हो, तम्बाकू का, नशे वाली दवाइयों का हो या मोबाइल, गुस्से और लालच का – हर प्रकार का नशा आत्मा को कमजोर करता है और जीवन को अंधकारमय बना देता है।
नशा हमारे
शरीर को रोगी और कमजोर बना देता है।
परिवार में तनाव, झगड़े और अशांति का कारण बनता है।
समाज में अपराध और अनैतिकता को जन्म देता है।
आत्मा की शक्ति और जीवन की गरिमा को नष्ट करता है।

उपस्थित सभी बच्चों से, शिक्षकों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई….

 

 

 

Continue Reading

brahmakumaris saoner

रक्षाबंधन

Published

on

By

Dt. 13/8/25
तहसील सावनेर, महाराष्ट्र
सावनेर कमलेश्वर विधानसभा क्षेत्र के माननीय आमदार आशीष भाऊ देशमुख जी को रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी
साथ ही साथ आशीष भाऊ देशमुख जी ने संस्था की महिमा करते हुए कहा कि यह बहने गांव गांव में जाकर मनुष्य मन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करती हैं उन्होंने कहा कि मेरे माताजी और पिताजी माउंट आबू 1 हफ्ता रहकर भी आए है, तो उन्हें के जीवन में बहुत सकारात्मक बदलाव दिखाई दिए
सुरेखा बहन ने रक्षाबंधन का गहन आध्यात्मिक महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि राखी केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि यह एक दिव्य सूत्र है, जो आत्मा को बुरी आदतों, नशे एवं नकारात्मक विचारों से रक्षा करने का संकल्प दिलाता है।
भाईजी को मधुबन में होने वाले ग्लोबल समिट प्रोग्राम का निमंत्रण भी दिया

 

 

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Saoner